https://www.instagram.com/reel/Cuy7c8btUyk/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

फोटो : कमल कुमावत
उयदपुर। उदयपुर में सोमवार को ऐतिहासिक हरियाली अमावस के मेले में सावन के झूलों में लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। मेले में बड़ी संख्या में जिलेभर से लोगों ने शिरकत की। बारिश की बौछारों से मौसम और सुहाना हो गया। सुबह धूप थी लेकिन दोपहर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में मेले में आए लोगों का उत्साह और दोगुना हो गया।

मेले में हर तरफ पूपाड़ी और बांसूरी की गूंज थी। सहेलियों की बाड़ी से लेकर फतहसागर पाल तक मेलार्थियों की रेलमपेल रही। लंबे अरसे बाद मेले में इतनी भीड़ देखी गई। मेलार्थियों ने चकरी-डोलर और झूलों में जमकर लुत्फ उठाया। वहीं, मेले में विभिन्न सजावटी आइटम्स और शृंगार के आभूषणों की खरीदारी की।

लोगों ने मालपुओं, पकोड़े और आइसक्रीम आदि का चटकारे लिए। सहेलियों की बाड़ी से लेकर फतहसागर झील की पाल तक लगने वाले इस मेले में करीब 500 से ज्यादा दुकानें लगीं थीं।
दूसरे दिन सिर्फ महिलाओं को मिलेगा प्रवेश
मेले में पहले दिन सभी को प्रवेश मिला। जबकि दूसरे दिन मंगलवार को सिर्फ महिलाओं का ही मेला लगेगा। इसमें पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके लिए पुलिस की टीम सभी गेट पर निगरानी के लिए तैनात रहेगी।
About Author
You may also like
-
ममता की जीत : जब आश्रम की चौखट पर मां से लिपटकर रो पड़ा बिछड़ा बेटा, तीन साल का लंबा इंतजार खत्म
-
पालीवाल दिशा पत्रिका का विमोचन : IAS एल.एन. मंत्री ने याद किया कुलधरा से पाली तक का समाज का गौरवशाली इतिहास
-
उदयपुर के यश गमेती ने मणिपुर में लहराया जीत का परचम : इंटर यूनिवर्सिटी ‘थांग-था’ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
-
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ : पीएम मोदी ने बताया देश का सबसे अनुभवी नेता, भविष्य की भूमिका पर टिकी निगाहें
-
उदयपुर: शहर विधायक ताराचंद जैन की कलेक्टर से मुलाकात, पट्टों को लेकर 7 दिन में निस्तारण के आदेश