
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना एयरपोर्ट पर आईपीएल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाक़ात की। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के 18वें सीज़न में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है, जो भारतीय क्रिकेटरों के लिए सबसे तेज़ शतक है।
पीएम मोदी ने अपनी मुलाक़ात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा:
“पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाक़ात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनको भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2025 के प्रमुख रिकॉर्ड:
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया।
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने।
पूरे आईपीएल में दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ी (पहले स्थान पर क्रिस गेल जिन्होंने 30 गेंदों में शतक बनाया था)।
टी20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी हैं।
वैभव की इस उपलब्धि ने क्रिकेट जगत में उन्हें नई पहचान दिलाई है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर उनकी प्रतिभा को सराहा है।
About Author
You may also like
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ अभियान : नगर निगम पहले हाथ बढ़ाकर व्यवस्था दे, अनुज्ञा पत्र बांटे, फिर चलाए चाबुक
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में जटिल सर्जरी का सफल प्रदर्शन: पित्त की मुख्य नली में गंभीर चोट के दो मरीजों को मिला नया जीवन; डॉ. हेमंत जैन ने की दुर्लभ रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
