
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के तीन स्पष्ट सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी नीति और रणनीति को सटीक रूप से तय कर लिया है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ये तीन सूत्र इस प्रकार बताए:
पहला सूत्र:
“भारत हर आतंकी हमले का कड़ा जवाब देगा। जवाब देने का समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं ख़ुद तय करेंगी।”
इसका मतलब है कि भारत अपने रक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता देगा कि वे आतंकवादियों को किस तरह और कब जवाब दें।
दूसरा सूत्र:
“भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा।”
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों के भय या धमकियों से भारत प्रभावित नहीं होगा और अपनी रणनीति निर्भयता से लागू करेगा।
तीसरा सूत्र:
“आतंक के आक़ा और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नज़र से देखेगा।”
यानी आतंक को समर्थन देने वाली सरकारों को भी भारत आतंकवादियों के समान कठोरता से देखेगा और उनका भी जवाब देगा।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर पहलगाम हमले में शहीद हुए कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी का भी स्मरण किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शुभम की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी की पीड़ा और आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इसी आक्रोश का पराकाष्ठा ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।
About Author
You may also like
-
जेफ़री एपस्टीन कौन थे : ट्रंप, क्लिंटन समेत दुनिया की कई हस्तियों के नाम उजागर कर ला दिया भूकंप
-
Pakistan Invited to Mediate High-Stakes Talks Between USA and Iran
-
India Demands Immediate Recovery of Vandalized Mahatma Gandhi Statue in Melbourne
-
आज की बड़ी खबरें : अंतरराष्ट्रीय संकट, राजनीतिक बदलाव और खेल के मैदान से अपडेट
-
देश दुनिया मुख्य खबरें यहां पढ़िए…इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट हाउस अरेस्ट