
उदयपुर। अहमदाबाद में हुई भीषण और दर्दनाक हवाई दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक शोकसभा का आयोजन किया। इस हृदयविदारक घटना में सभी मृतकों की आत्मा की शांति हेतु मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे। इनमें पूर्व देहात ज़िलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान, पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह चुण्डावत, पूर्व पार्षद नानालाल वया, एमएलएसयू के पूर्व अध्यक्ष मयूरध्वजसिंह चौहान, पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, हेमेंद्रसिंह चुण्डावत, कृष्णपालसिंह चुण्डावत, नरेश वैष्णव, और दीपक शर्मा शामिल थे। इनके साथ भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर संवेदना प्रकट की।
शोकसभा में वक्ताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को शीघ्र सहायता दिए जाने की माँग भी रखी गई।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर अपना शोक जताया है। इस हादसे में उदयपुर के चार लोगों की आकस्मिक मौत होने पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शोक जताया है। विधायक जैन ने उदयपुर जिला कलेक्टर नमित्त मेहता को फोन कर सारी के बारे में सारी जानकारी ली है और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में साथ राजस्थान सरकार उनके साथ है और सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
About Author
You may also like
स्वागत की औपचारिकता या सियासी दूरी? उदयपुर एयरपोर्ट पर सीएम और उनसे मिलने वाले चेहरों की बॉडी लैंग्वेज
उदयपुर की विडंबना : सुखाड़िया के बाद बस घूमने आते रहे मुख्यमंत्री, बजट में मिला तो सिर्फ आश्वासन का झुनझुना
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
