
उदयपुर | घाटे वाले बाबा के 138वें उर्स मुबारक के मौके पर मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी दी और चादर शरीफ पेश कर मुल्क में अमन, भाईचारा और इंसानी मोहब्बत की दुआएं मांगी।
इस मौके पर मुस्लिम महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष हाजी प्यारा भाई और प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ का दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शफी मेकेनिक, प्रदेश संयुक्त सचिव इब्राहीम खेरादी और प्रदेश संगठन सचिव मोईनुद्दीन जी की गरिमामयी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव शेर खान ने किया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महासंघ हमेशा से दरगाह कमेटी के साथ सहयोग करता आया है और उर्स जैसे आध्यात्मिक आयोजनों में सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देता है।

शेर खान ने दरगाह परिसर की बेहतरी के लिए एक अहम सुझाव भी दिया। उन्होंने अहाते में मार्बल फर्श बिछवाने की दरगाह कमेटी से गुजारिश करते हुए कहा कि इससे जायरीनों को बेहतर सुविधा मिलेगी और परिसर की शोभा भी बढ़ेगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। दरगाह परिसर में रूहानी फिजा के बीच उठती दुआओं की लहरों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी ने मिलकर मुल्क में शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं कीं।
About Author
You may also like
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
शाही परिवार में दरार बरकरार: प्रिंसेस केट के वार्षिक क्रिसमस कैरोल कॉन्सर्ट से प्रिंस हैरी और मेगन की दूरी तय, ब्रिटेन लौटने के बावजूद नहीं मिला न्योता
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
