मणिपुर के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने उठाई आवाज

उदयपुर। महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष नजमा मेवा फरोश के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। नजमा मेवाफरोश ने बताया की मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्य के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इस घटना को बड़ावा देनेवाली सरकार और जिमेदार नेताओं के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सीमा पंचोली, शहर उपाध्यक्ष कौसर परवीन, उपाध्यक्ष/पार्षद रेखा डांगी, उपाध्यक्ष कंचन कुंवर राठौड़, ए ब्लॉक अध्यक्ष/पार्षद नेहा कुमावत, महामंत्री माया सुराणा, चंद्रकांता मेनारिया आदि उपस्थित थी

(Visited 58 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply