
चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस में अचानक फिसलकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल (PGIMER) में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है और घबराने की कोई बात नहीं है।
PGI सूत्रों के अनुसार, कटारिया गवर्नर हाउस के भीतर फिसल गए थे, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। हालांकि गवर्नर हाउस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
PGI के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर विजय गोनी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर रोहित मनोज की टीम ने राज्यपाल की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जल्द ही वे अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे।
PGI के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल और डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
पहले भी बिगड़ी है तबीयत
गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्हें 31 जुलाई 2024 को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी उनकी तबीयत दो बार बिगड़ चुकी है—एक बार शिमला में और दूसरी बार उदयपुर में।
- शिमला दौरे में सांस लेने में तकलीफ
13 जून 2025 को वे अपनी पत्नी अनीता कटारिया के साथ शिमला दौरे पर थे, जहां दोनों को सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें IGMC अस्पताल ले जाया गया और कार्डियोलॉजी टीम ने सभी जरूरी जांच की। हालत सामान्य होने पर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। - उदयपुर में सीने में दर्द
22 अगस्त 2024 को उदयपुर में कटारिया को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उन्हें एमबी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी ICU में भर्ती किया गया था। रातभर अस्पताल में निगरानी के बाद अगली सुबह रिपोर्ट सामान्य आने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
एक दिन पहले ही लगाया था जनता दरबार
राज्यपाल कटारिया ने बुधवार, 23 जुलाई को चंडीगढ़ में जनता दरबार लगाया था। सुबह 10 से 12:30 बजे तक चले इस दरबार में नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कटारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए थे।
About Author
You may also like
-
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे विजय प्रकाश विप्लवी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर उठे संवैधानिक सवाल
-
महायुद्ध अपडेट…यहां पढ़िए… ट्रंप ने ऊर्जा क्षेत्रों पर हमले को 10 दिन टाला
-
मेवाड़ में रामनवमी की भव्य धूम, श्री राम बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा
-
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किस बात पर दी दो-टूक सलाह…जानना जरूरी है
-
नीमराणा बनेगा विकसित राजस्थान-2047 का आधार : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘मैन्युफैक्चरिंग मॉडल’ को सराहा