
उदयपुर। कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश और स्वरूपसागर ओवरफ्लो से हो रही लगातार आवक के चलते शहर की उदयसागर झील पूरी तरह भर चुकी है। रविवार दोपहर 3:40 बजे झील के गेट 3 इंच तक खोले गए। झील से 70.01 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने विधिवत पूजन कर झील के गेट खोले। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जल संसाधन विभाग के एसई मनोज जैन ने बताया कि वर्तमान में झील का जलस्तर लगभग 22 फीट पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग अधीक्षण अभियंता महेश चौधरी ने आज सुबह ही डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी से भरे क्षेत्रों, रपटों एवं बहाव वाली जगहों को पार करते समय पूरी सावधानी बरतें।
About Author
You may also like
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
