
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय (CCAS) द्वारा “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचायत समिति भिंडर के चयनित ग्राम हिंता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की फैकल्टी डॉ. सुमन औदीच्य, डॉ. राजश्री उपाध्याय, डॉ. सरला लखावत और दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मिलकर नीम, कदम, गुलमोहर, करंज जैसे देशी प्रजातियों के 100 पौधे रोपित किए।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सुमित्रा मीणा और डॉ. मोनिका राय द्वारा किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के इस प्रयास को ग्रामवासियों ने भी सराहा और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
About Author
You may also like
उदयपुर के लिए बड़े गौरव का क्षण : नासिक नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में प्रफुल्ल सांवरिया बने राजस्थान टीम के कोच, मनीष सालवी होंगे रेफरी
नारायण सेवा संस्थान में आस्था का महासंगम : महिलाओं को बांटे गए छाते, वस्त्र और जल कलश; रोगियों के बीच हुआ फल वितरण
इमाम हुसैन के जायरीनों की सेवा कर रहीं 80 वर्षीय ‘उम्म जासिम’
इमाम हुसैन की शहादत पर पीएम मोदी का संदेश : बोले— सत्य, न्याय और साहस की राह दिखाती है उनकी कुर्बानी
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
