
उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक एवं शीर्ष पांच चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने राजस्थान और उत्तराखंड स्थित अपनी सभी परिचालन इकाइयों में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
स्वतंत्रता दिवस अवसर पर कंपनी द्वारा ध्वजारोहण, वृक्षारोपण अभियान, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक और नृत्य का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
उदयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान हिन्दुस्तान जिंक के सीएचआरओ मुनीश वासुदेव ने संबोधित करते हुए कहा –
“हम आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। उच्च गुणवत्ता वाले जस्ता, सीसा और चांदी का उत्पादन भारत को आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनाने की यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम अभिनव उत्पाद समाधानों के साथ अपने राष्ट्र के विकास को गति देने के लिए समर्पित हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी है। यह उपलब्धि भारत को जिम्मेदार खनन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करती है।
इसी क्रम में, जिंक स्मेल्टर देबारी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादव और जावर माइंस में आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
