धौलपुर। पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर जिले में रौब झाड़ रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुप्रीयो मुखर्जी निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मुखर्जी 3 स्टार लगी नीली बत्ती वाली गाड़ी से जिले में घूम रहा था और टोल टैक्स व चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मियों सहित आम लोगों पर दबाव बनाकर ‘अफसरशाही’ दिखा रहा था।
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से एक एयर साउंड पिस्टल, एक एयर रिवॉल्वर, एक एयर गन, दो एयर राइफल, 138 पैलेट कारतूस, दो मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और चार फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी खुद को आईपीएस अधिकारी, वह भी आईजी रैंक का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता था। मामले में फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और अवैध हथियार रखने की जांच की जा रही है।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह अब तक कितने लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना चुका है।
About Author
You may also like
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट : करीबी लोगों की मौजूदगी में की बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज
राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन : प्रधानमंत्री मोदी आज देश को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास
