
उदयपुर। उदयपुर के क्रॉसरोड इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी कक्षा में अध्ययनरत आठ वर्षीय आहना परिहार अपनी नन्ही उम्र में ही संस्कृति और परंपरा का संदेश फैलाने में अग्रणी बन रही है। आहना ने थियोसोफिकल सोसाइटी एवं राजस्थान बाल कल्याण समिति के बच्चों के लिए विशेष प्रस्तुति दी, जिसमें गणेश चतुर्थी की कथा को चित्रों के माध्यम से रोचक अंदाज में सुनाया। इसके बाद गणेश स्त्रोतम पर भरतनाट्यम नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
दोनों संस्थानों में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को आनंदित किया बल्कि सभी उपस्थित जनों को भी गहराई से प्रभावित किया। इससे पहले आहना ने नारायण सेवा संस्थान में जन्माष्टमी अवसर पर 350 से अधिक बच्चों के बीच कहानी वाचन और भजन गायन कर सराहना पाई थी। उस कार्यक्रम में जनजातीय, मूक-बधिर और शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थी भी सम्मिलित रहे।
आहना के इस सांस्कृतिक अभियान में उनकी शास्त्रीय नृत्य गुरु मनीषा नेगी और माता इना परिहार का विशेष मार्गदर्शन रहा। आहना का उद्देश्य सरल भाषा में कथाओं का वाचन कर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बच्चों तक पहुंचाना है। साथ ही अपने भजनों और नृत्य के माध्यम से संस्कृति की अमूल्य धरोहर को नई पीढ़ी तक संप्रेषित करना है।
आहना की यह पहल प्रेरणादायक है और उनकी स्वप्रेरणा से किए गए इस नवाचार से अन्य विद्यार्थी भी सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय होने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।
About Author
You may also like
राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को रफ्तार : हिंदुस्तान जिंक और सल्फोजाइम एग्रो के बीच MoU, सस्टेनेबल मेटल रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उदयपुर का नाम : दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को-ऑप. बैंक लि. को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार, लखनऊ और पूना में हुआ सम्मान
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक
