
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा उदयपुर में आज से निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ हो रहा है। यह आयोजन सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में दो दिवसीय चलेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग वर–वधू अपने परिणय का स्वप्न साकार करेंगे।
समारोह स्थल को पारंपरिक विवाह पंडाल की तरह सजाया गया है। सभी परंपरागत रस्में घराती और बाराती जनों की उपस्थिति में संपन्न होंगी।
संस्थान का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से दिव्यांग एवं निर्धन वर्ग के युवाओं को सम्मानजनक जीवन देना और समाज में समानता तथा सहयोग का संदेश फैलाना है।
कार्यक्रम का समापन रविवार को विवाह संस्कारों के साथ होगा।
About Author
You may also like
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
पेपर लीक पर नेशन फर्स्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : बजट निर्माण की तरह सुरक्षित हो प्रश्नपत्र प्रक्रिया, मंत्री का इस्तीफा समाधान नहीं
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस : श्रमिकों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा ही मुख्य ध्येय — प्रदेश मंत्री आनंद प्रताप सिंह
