नारायण सेवा संस्थान : उदयपुर शहर में आज से शुरू दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा उदयपुर में आज से निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ हो रहा है। यह आयोजन सेवा महातीर्थ बड़ी परिसर में दो दिवसीय चलेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग वर–वधू अपने परिणय का स्वप्न साकार करेंगे।

समारोह स्थल को पारंपरिक विवाह पंडाल की तरह सजाया गया है। सभी परंपरागत रस्में घराती और बाराती जनों की उपस्थिति में संपन्न होंगी।

संस्थान का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से दिव्यांग एवं निर्धन वर्ग के युवाओं को सम्मानजनक जीवन देना और समाज में समानता तथा सहयोग का संदेश फैलाना है।

कार्यक्रम का समापन रविवार को विवाह संस्कारों के साथ होगा।

(Visited 27 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply