
उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जीबीएच हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कीर्ति कुमार जैन को एयरपोर्ट से डिटेन किया। पुलिस के अनुसार, डॉ. जैन विदेश भागने की फिराक में थे और तभी उन्हें रोक लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. जैन का नाम उदयपुर के एक नर्सिंग इंस्टिट्यूट में हुई तोड़फोड़ के मामले में सामने आया था। इस संबंध में उनके खिलाफ पहले ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही डॉ. जैन के विदेश रवाना होने की जानकारी मिली, एयरपोर्ट अथॉरिटी को सतर्क कर दिया गया और जांच के दौरान उन्हें डिटेन कर लिया गया। पूछताछ के दौरान डॉ. जैन ने अस्वस्थता की शिकायत भी की है। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही है।
उदयपुर पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तोड़फोड़ की घटना में डॉ. जैन की भूमिका कितनी गंभीर थी और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।
वहीं, इस विवाद को लेकर विधायक फूल सिंह मीणा ने भी सवाल उठाए थे। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे।
About Author
You may also like
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
