
उदयपुर। ऐतिहासिक सिटी पैलेस में शनिवार को एक भव्य आयोजन हुआ, जिसमें फेरारी कारों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर हरितराज सिंह मेवाड़, मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने रैली को माणक चौक से फ्लैग ऑफ किया। समारोह में निवृत्ति कुमारी मेवाड़ समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की।
रैली में कुल 21 लक्ज़री कारें शामिल थीं, जिन्हें देखने के लिए सिटी पैलेस पहुंचे पर्यटकों ने विशेष रुचि दिखाई और कई ने तस्वीरें भी खींचीं। मेहमानों ने उदयपुर के समृद्ध इतिहास और मेवाड़ राजवंश की परंपराओं की तारीफ की, जिस पर राजपरिवार ने आभार व्यक्त किया।
फेरारी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों और कार प्रेमियों को इन विश्वविख्यात कारों को करीब से देखने का मौका मिला। रैली बाद में राजस्थान के अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेगी और फिर देश के अन्य शहरों की ओर प्रस्थान करेगी।
About Author
You may also like
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
सिनेमा का एक युग और गुलाम-ए-मुस्तफा की वह खामोश गूंज
