
नई दिल्ली। सीबीआई ने 1989 के चर्चित रुबैया सईद किडनैपिंग केस में 35 साल से फरार चल रहे आरोपी शफ़ात अहमद शंगलू को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने इसकी जानकारी आधिकारिक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से दी।
प्रेस रिलीज़ के अनुसार, शंगलू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह इस हाई-प्रोफाइल अपहरण मामले में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोप है कि शंगलू ने यासीन मलिक और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस अपहरण की साज़िश रची थी।
यह मामला दिसंबर 1989 का है, जब तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का अपहरण किया गया था। यह घटना कश्मीर के इतिहास में एक बड़े मोड़ के रूप में देखी जाती है।
सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अब टाडा कोर्ट, जम्मू में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
About Author
You may also like
-
उदयपुर : डॉ. अल्पना बोहरा ‘विशिष्ट सम्मान’ से अलंकृत, महिला दिवस पर सक्षम सोसायटी ने 200 महिलाओं को किया सम्मानित
-
उदयपुर : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों का ‘इंस्पायर-मानक अवार्ड’ के लिए चयन, नवाचार के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि
-
हनुमानगढ़ : एएसपी चेतना भाटी पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार से सम्मानित, यह गौरव पाने वाली राजस्थान पुलिस की पहली महिला अधिकारी
-
आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना नारायण सेवा संस्थान का सेवा मॉडल, दिव्यांगों के पुनर्वास कार्यों को सराहा
-
ईरान-इजरायल युद्ध विश्लेषण : नए सुप्रीम लीडर का उदय और बढ़ता सैन्य टकराव