
इंडोनेशिया में एक हफ्ते से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी तबाही हुई है। देश में अब तक कम से कम 900 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और राहत पहुँचाने में जुटी हैं, लेकिन कई दूर-दराज गाँवों तक पहुँचना अभी भी मुश्किल है। कई क्षेत्रों में सड़कें कीचड़ और मलबे से भर गई हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन धीमा पड़ रहा है। कुछ गांवों के पूरी तरह बह जाने की भी खबरें हैं।
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने चेतावनी जारी की है कि प्रभावित इलाकों में भोजन की भारी कमी हो रही है और भुखमरी का ख़तरा बढ़ सकता है। लगातार बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
इंडोनेशिया के साथ-साथ श्रीलंका और थाईलैंड भी इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जहां लोगों को बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
Indonesia floods, landslide disaster, monsoon rains, rescue operations, missing people, Southeast Asia floods
About Author
You may also like
नगर निगम व यूडीए के अधिकारी देखें : चाहें तो ऐसे भी हो सकता है काम—NHAI की कंपनी ने खोदी सड़क और चंद घंटों में कर दी दुरुस्त
देश का न्यूज बुलेटिन : राष्ट्रीय राजनीति, सुप्रीम कोर्ट और संसद की बड़ी ख़बरें
राजस्थान न्यूज बुलेटिन : प्रदेश के प्रमुख शहरों की बड़ी ख़बरें
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
गोगुंदा में कलयुगी गुस्सा : मां और भाई की चीखों के बीच पलक झपकते ही उजाड़ दिया हंसता-खेलता संसार; तलवार के एक वार से ली युवक की जान
