
चाकू से ताबड़तोड़ हमला, भतीजा भी घायल
आप पढ़ रहे हैं हबीब की रिपोर्ट, उदयपुर।
उदयपुर। आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना साढ़े तीन वर्ष पुरानी है। कोर्ट ने 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मामला अम्बामाता थाना क्षेत्र का है। 27 मई 2022 की शाम अहमद हुसैन अपने भतीजे तकरीर अहमद के साथ बाइक से जा रहे थे। स्वरूप विलास होटल के पास आरोपी अयूब खान उर्फ मटूरिया ने रास्ता रोका। उसने चाकू से अहमद हुसैन पर ताबड़तोड़ वार किए।
भतीजे ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने उस पर भी चाकू से तीन वार किए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अहमद हुसैन की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी अयूब खान उर्फ मटूरिया पठान को गिरफ्तार किया गया। जांच पूरी कर 4 जुलाई 2022 को आरोप पत्र पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक दिनेश गुप्ता ने प्रभावी पैरवी की। अभियोजन की ओर से 13 गवाह पेश किए गए। 32 दस्तावेज और चिकित्सकीय साक्ष्य भी अदालत के समक्ष रखे गए। चश्मदीद गवाहों ने घटना की पुष्टि की।
अपर सत्र न्यायाधीश क्रम-2 दमयंती पुरोहित ने आरोपी को दोषी माना। अदालत ने भादंसं की धारा 302 में आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना सुनाया। धारा 324 में दो वर्ष का कारावास और दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
अदालत ने कहा कि अपराध की प्रकृति गंभीर है। सख्त सजा जरूरी है। इससे समाज में कानून का भय बना रहेगा। न्याय व्यवस्था पर आमजन का विश्वास मजबूत होगा।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
मेवाड़ के लाडले डॉ. पलाश कुमावत का जर्मनी से PhD कर उदयपुर लौटने पर भव्य स्वागत
