
उदयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान के विभिन्न सेवा परिसरों में देशभक्ति और उल्लास के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के मानव मंदिर और सेवाधाम परिसर में संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव ने ध्वजारोहण किया।वहीं नव-निर्मित भवन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें नारायण चिल्ड्रन अकादमी के दो विद्यार्थियों ने मंच संचालन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और घूमर जैसे लोकनृत्य पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। आवासीय विद्यालय के मूक-बधिर एवं प्रज्ञा चक्षु बच्चों ने भी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में निदेशक वंदना अग्रवाल, सह-संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, योजना प्रभारी रोहित तिवारी, संयोजक महिम जैन, प्रिंसिपल अर्चना गोवलकर सहित सैकड़ों साधक एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी में अनिल आचार्य द्वारा, नारायण पैरा स्पोर्ट्स अकादमी में बहादुर सिंह द्वारा तथा सेक्टर-14 स्थित अपना घर परिसर में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

About Author
You may also like
उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश
राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : भीलवाड़ा, डूंगरपुर और डीडवाना में रिश्वत लेते तीन अधिकारी और दो दलाल गिरफ्तार
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि : मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला
