
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका में होने वाले महापौर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने अपने पार्षद ऋतु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया।
घोषणा के बाद ऋतु तावड़े जल्द ही मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए इस अहम जिम्मेदारी के लिए आगे किया है।
वहीं, महायुति गठबंधन के तहत उपमहापौर पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पार्षद संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना की ओर से सवा साल के कार्यकाल के लिए उनके नाम की घोषणा की गई है। संजय घाड़ी भी कुछ ही देर में उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
इस फैसले के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि महापौर पद भाजपा के पास रहेगा, जबकि उपमहापौर पद शिवसेना को दिया गया है।
ऋतु तावड़े भाजपा की वरिष्ठ पार्षदों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2012 में वार्ड नंबर 127 से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से दोबारा जीत दर्ज की। वर्ष 2026 में हुए बीएमसी चुनाव में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी की एजुकेशन कमेटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले वह कांग्रेस से जुड़ी थीं और 2012 में भाजपा में शामिल हुई थीं।
उधर, संजय घाड़ी को राज ठाकरे का करीबी माना जाता रहा है। वह पार्टी की स्थापना के समय से उनके साथ थे, लेकिन बाद में शिवसेना में शामिल हो गए।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
