
देहरादून/उदयपुर। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 3rd ऑल इंडिया नेशनल पेंसेक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में उदयपुर के उभरते खिलाड़ी भावीन अनेजा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 28 से 31 जनवरी तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भावीन ने शानदार खेल दिखाते हुए जूनियर कैटेगरी के -83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर शहर का मान बढ़ाया।
मेहनत और अनुशासन का मिला फल भावीन अनेजा की इस शानदार उपलब्धि पर उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने खुशी जाहिर की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भावीन की यह सफलता उनके निरंतर कड़े अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। सांवरिया ने भावीन को बधाई देते हुए कहा कि यह पदक न केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि उदयपुर और पूरे राजस्थान के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है।
उज्ज्वल भविष्य की कामना एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने भावीन की इस कामयाबी की सराहना की है। एसोसिएशन की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई है कि भावीन आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करना जारी रखेंगे।
About Author
You may also like
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
