
रामबन। जहां एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य पूर्व में तनाव और सैन्य हमलों की खबरें आ रही हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से मानवीय संवेदना की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है। रामबन के चंदरकोट इलाके के शिया समुदाय के लोगों ने युद्ध से प्रभावित ईरान के असहाय नागरिकों की मदद के लिए एकजुट होकर दान दिया है।
स्थानीय निवासियों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकदी, कपड़े और अन्य ज़रूरी वस्तुओं का संग्रह किया है। समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि युद्ध की विभीषिका में आम नागरिक सबसे ज्यादा पिसते हैं, और एक मानवीय नाते वे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। यह दान उन लोगों के लिए भेजा जाएगा जो हालिया संघर्ष और बमबारी के कारण बेघर या असहाय हो गए हैं।
About Author
You may also like
-
उदयपुर : दशावतार की गूंज और सशस्त्र गरबा का शौर्य, नववर्ष महोत्सव में दिखा भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम
-
नारायण सेवा संस्थान : दुर्गाष्टमी पर सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
-
ईरान-इजराइल युद्ध…क्या हो रहा है…यहां पढ़िए
-
उदयपुर : तारा संस्थान ने 6 प्रेरणादायक महिलाओं को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा, डॉ. अल्पना बोहरा का हुआ विशेष सम्मान
-
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति मेंबर डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने उठाई किसानों की आवाज, उदयपुर में बिजली कटौती रोकने की मांग