
उदयपुर। जम्मू-कश्मीर में हुई एक बड़ी चोरी के तार उदयपुर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम शुक्रवार को उदयपुर पहुंची और धानमंडी क्षेत्र के एक नामी सोने-चांदी के व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यापारी की पहचान हिरणमगरी निवासी मनोहर लाल जैन के रूप में हुई है, जो शहर के एक रसूखदार भाजपा नेता के भाई बताए जा रहे हैं।
धानमंडी थानाधिकारी भंवरलाल के मीडिया को बताए अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में वहां हुई एक चोरी के प्रकरण में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र के व्यापारी मनोहर लाल को बेचे थे। इसी इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से व्यापारी को पकड़ा है।
फिलहाल व्यापारी को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उनकी औपचारिक गिरफ्तारी उदयपुर में नहीं दिखाई गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस व्यापारी को अपने साथ ले जाकर चोरी के गहनों की बरामदगी और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की अग्रिम कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में ही अमल में लाई जाएगी।
मनोहर लाल के पकड़े जाने की खबर फैलते ही शहर के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के भाई उदयपुर भाजपा के पूर्व पदाधिकारी रहे हैं और शहर के सक्रिय नेता माने जाते हैं। चर्चा है कि अपने भाई को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए भाजपा नेता और उनके समर्थक सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, चोरी के माल की खरीद-फरोख्त जैसे मामले में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। कई बार व्यापारी को जानकारी नहीं हाेती है और लालच में वे इस तरह के मामले में फंस जाते हैं।
About Author
You may also like
सिंधी संस्कारों का संगम : उदयपुर में 17 मई को सजेगा ‘बहू-बेटी सम्मान समारोह’ का मंच
भक्ति के आंगन में शक्ति का अवैध खेल : श्रीनाथजी की नगरी में हथियारों का जखीरा
स्मृति शेष : चलते रहेंगे ये काफिले…निर्गुणी भजनों के बेताज बादशाह धनराज जोशी को अश्रुपूर्ण विदाई
उदयपुर पुलिस का त्रिकोणीय प्रहार : हनी ट्रैप गिरोह, ड्रग्स माफिया और फरार लुटेरा गिरफ्तार
उदयपुर में हनीट्रैप का खौफ : सोशल मीडिया वाली ‘दोस्त’ निकली किडनैपर; रात भर कार में बंधक बनाकर की लूटपाट
