
उदयपुर | उदयपुर जिला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अपना अभियान तेज करते हुए पिछले 24 घंटों में तीन बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने न केवल सोशल मीडिया के जरिए संचालित होने वाले एक शातिर हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया, बल्कि ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर अपहरण: हनी ट्रैप गिरोह दबोचा
थाना सुखेर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को बेनकाब किया है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाता था। पुलिस के अनुसार, अनु उर्फ चेरी नामक महिला ने एक व्यक्ति से दोस्ती कर उसे मिलने के लिए फार्म हाउस बुलाया। वहां अपने साथी हिम्मत सिंह के साथ मिलकर उसने प्रार्थी को बंधक बनाया, मारपीट की और सोने के आभूषणों सहित नकदी लूट ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रार्थी को डरा-धमकाकर ₹50,000 की फिरौती भी वसूली थी। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिम्मत सिंह पर पूर्व में भी लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
ऑपरेशन त्रिनेत्र : 5 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत गोगुन्दा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक सफेद बोलेरो (RJ-07-UA-4479) की तलाशी ली, जिसमें से 5.044 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से हरिराम और मनीष नामक दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।
तीन माह से फरार चल रहा मुख्य लुटेरा गिरफ्तार
बाघपुरा थाना पुलिस ने जनवरी माह में हुई एक लूट की वारदात का पटाक्षेप करते हुए मुख्य आरोपी राजवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 जनवरी को तलवार की नोक पर एक व्यक्ति से मोबाइल और नकदी लूटी थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर चुकी थी, जबकि राजवीर फरार चल रहा था।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अपरिचितों से सावधानी बरतें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
About Author
You may also like
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-60 : अदब के घूंघट से निकलकर वोट मांगती है सियासत
