
उदयपुर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की इंटेलिजेंस यूनिट ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक मृत शिक्षिका के डेथ क्लेम को पास करने की एवज में भारी रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भांजी (जो एक सरकारी शिक्षिका थी) की मृत्यु के बाद उसके राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने और कमियों को पूरा कर अधिक राशि दिलवाने के बदले शेखर मथुरिया (वरिष्ठ सहायक) ने 7,50,000 रुपये की मांग की थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान 11 मई को आरोपी 1,50,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ। मंगलवार को जब आरोपी पहली किस्त के रूप में 1,00,000 रुपये ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
उप महानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर की प्रभारी डॉ. सोनू शेखावत ने इस ट्रैप को अंजाम दिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।
About Author
You may also like
उदयपुर में पंचायती राज चुनाव 2026: जिला परिषद के 47 वार्डों और 19 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने प्रत्याशियों को जारी किया कड़ा निर्देश, 28 सितंबर तक चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य
लेंस की ज़ुबान : फ़्रेम में दर्ज मुस्कुराहटें, आंखों के सन्नाटे और कल-आज का फ़र्क़
उदयपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन कल: भामाशाहों और उत्कृष्ट कार्मिकों का होगा सम्मान
शिक्षा, अध्यात्म और संस्कृति के सच्चे प्रहरी : डॉ. प्रदीप कुमावत को श्री गुरु एवं ‘मालव राज अलंकरण’ सम्मान
