
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में दुखद निधन हो गया। वे महज 38 वर्ष के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
फिलहाल, उनकी मृत्यु के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां से एंबुलेंस के जरिए उनके पार्थिव शरीर को ले जाते हुए देखा गया। इस असमय निधन से पूरे यादव परिवार और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
यूपी के सीएम योगी व भाजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने जताया गहरा शोक
प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा :-“मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
लंदन से की थी पढ़ाई, राजनीति से हमेशा बनाए रखी दूरी
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी स्वर्गीय साधना गुप्ता के बेटे थे तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। पूरे परिवार के राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद प्रतीक ने हमेशा खुद को सियासी चकाचौंध से दूर रखा।
उच्च शिक्षा : प्रतीक ने लंदन की मशहूर लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की थी।
बिजनेस और फिटनेस : राजनीति में आने के बजाय उन्होंने बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपना करियर बनाया। उन्होंने न तो कभी कोई चुनाव लड़ा और न ही समाजवादी पार्टी में कोई संगठनात्मक पद संभाला।
अपर्णा यादव से हुई थी शादी : प्रतीक यादव की शादी साल 2011 में अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रतीक और अपर्णा के निजी रिश्तों में कुछ तनाव देखा गया था।
About Author
You may also like
हल्दीघाटी केवल युद्ध नहीं, जन-जन के स्वाभिमान का संग्राम था : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
होर्मुज़ स्ट्रेट में भीषण बमबारी : अमेरिका-ईरान में छिड़ा खूनी संघर्ष, ट्रंप ने दी ‘भारी कीमत’ चुकाने की चेतावनी
देश-दुनिया की प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…ईरान, इजरायल और वैश्विक समुद्री संकट
व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत: ट्रंप ने ब्रिटेन को बताया सबसे करीबी दोस्त, मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिए समिति गठित और मेघालय को मिलीं नई आधिकारिक भाषाएं
अंतरराष्ट्रीय समाचार बुलेटिन : दुनिया भर की बड़ी हलचल
