श्रमिक हितों के पुरोधा बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक केन्द्रीय कार्यालय श्रमिक संघ द्वारा यशद भवन स्थित संघ कार्यालय में श्रमिक नेता स्वर्गीय बी. चौधरी की 31वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके श्रमिक हितों के प्रति समर्पित जीवन को याद किया।
इस अवसर पर संघ के महामंत्री एम.के. लोढ़ा ने कहा कि स्वर्गीय बी. चौधरी ने अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड बल्कि राजस्थान एवं क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रमिक हितों के लिए उनका संघर्ष और प्रतिभागी प्रबंधन की उनकी सोच आज भी औद्योगिक संबंधों में प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी ने मजदूर हितों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी सदैव प्राथमिकता दी। अस्पतालों, बधिर विद्यालयों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के उत्थान में उन्होंने तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और श्रमिक हितों की इस परम्परा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरुण मिश्र, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) किशोर कुमार एस, मुख्य वित्तीय अधिकारी संदीप मोदी, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) मुनीष वासुदेवा, सीईओ-स्मेल्टर लीलाधर पाटीदार एवं हेड-कार्पोरेट कम्युनिकेशन मैत्री सांखला ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान श्रमिक संघ के पदाधिकारी महामंत्री एम.के. लोढ़ा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, संगठन सचिव नारायणलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र भादविया, चन्द्रप्रकाश गंधर्व, हर्षवर्धन औदिच्य, सुनील अमलाजिया, चेनराम डांगी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी एम.के. दीक्षित, हिम्मत लाल नागदा, प्यारे लाल सालवी एवं प्रधान कार्यालय के कर्मचारियों ने स्वर्गीय बी. चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About Author

Leave a Reply