
‘नटराज होटल’ के जतिन श्रीमाली बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के मजबूत उम्मीदवार, होटल व्यवसायियों के हक में हमेशा बुलंद की है आवाज
12 जून को योइस होटल शोभागपुरा में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा मतदान, “टुगेदर फॉर स्ट्रॉन्गर हॉस्पिटैलिटी” के विजन के साथ उतरे
उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर की प्रतिष्ठित संस्था ‘होटल एसोसिएशन उदयपुर’ के चुनावी समर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसोसिएशन के आगामी चुनाव में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) पद के लिए नटराज होटल के जतिन श्रीमाली ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। एक युवा, जुझारू और बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी जतिन श्रीमाली के चुनावी मैदान में उतरने से यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और मजबूत होता नजर आ रहा है।
होटल एसोसिएशन के सदस्यों के बीच जतिन श्रीमाली की पहचान एक ऐसे चेहरे के रूप में है जो हमेशा धरातल पर सक्रिय रहता है। एसोसिएशन में उनका पुराना कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा था, जिसकी छाप आज भी सदस्यों और होटल व्यवसायियों के दिलों में साफ देखी जा सकती है।
अतीत में जब भी होटल उद्योग या किसी सदस्य पर कोई संकट आया, जतिन श्रीमाली ने हर स्तर पर आगे बढ़कर न सिर्फ उनकी मदद की, बल्कि होटल व्यवसायियों के हक और हितों की रक्षा के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखी। उनके इसी जुझारू रवैये और ‘अनुभव’ के दम पर समाज और एसोसिएशन के सदस्य एक बार फिर उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी पर देखना चाहते हैं।
OUR COMMITMENT • OUR PLATFORM : जतिन श्रीमाली के 4 मुख्य संकल्प
जतिन श्रीमाली TOGETHER FOR STRONGER HOSPITALITY (मजबूत आतिथ्य के लिए साथ-साथ) के मूल मंत्र और एक स्पष्ट विजन के साथ वोट मांग रहे हैं। उनके चुनावी एजेंडे में 4 प्रमुख वादे शामिल हैं:
स्ट्रॉन्गर टुगेदर (एकता ही शक्ति) : उदयपुर के सभी होटल व्यवसायियों के बीच आपसी एकता, समन्वय और भाईचारे को और अधिक मजबूत करना।
बिजनेस ग्रोथ (व्यापारिक विकास) : झीलों की नगरी उदयपुर को वैश्विक पटल पर एक ‘ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित करने के लिए प्रभावी कदम उठाना, जिससे सबका व्यापार बढ़े।
मेम्बर एम्पावरमेंट (सदस्य सशक्तीकरण) : एसोसिएशन के प्रत्येक छोटे-बड़े सदस्य की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और प्रशासनिक स्तर पर उनका त्वरित समाधान निकालना।
इंडस्ट्री एडवोकेसी (उद्योग का प्रतिनिधित्व) : होटल उद्योग के लिए सरकार और प्रशासन स्तर पर अधिक मजबूत एवं हितैषी नीतियां बनवाने के लिए पुरजोर पैरवी करना।
12 जून को होगा भाग्य का फैसला, “अनुभव को वोट, प्रगति को वोट”
जतिन श्रीमाली की टीम ने चुनाव के लिए “VOTE FOR EXPERIENCE. VOTE FOR PROGRESS” (अनुभव को वोट, प्रगति को वोट) का नारा दिया है। चुनाव का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
मतदान की तिथि : शुक्रवार, 12 जून 2026
समय : दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान (वेन्यू) : योइस होटल (YOIS HOTEL), शोभागपुरा, उदयपुर
चुनावी मैदान में उतरे जतिन श्रीमाली का कहना है कि उनका एकमात्र लक्ष्य उदयपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। पुराने ट्रैक रिकॉर्ड और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार के चुनाव में उन्हें सर्वसमाज और होटल व्यवसायियों का भरपूर समर्थन मिलने जा रहा है।
About Author
You may also like
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
सियासी कड़वा सच : जब ऊर्जा मंत्री के सामने ही गुल हो गई ‘पावर’, तो आम जनता की कौन सुनेगा सरकार?
उदयपुर की प्रमुख खबरें : रफ्तार के कहर ने छीनी युवक की जिंदगी, डिजिटल क्रांति में सुविवि ने रचा इतिहास, 17 जून को मोहन भागवत का दौरा
राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को रफ्तार : हिंदुस्तान जिंक और सल्फोजाइम एग्रो के बीच MoU, सस्टेनेबल मेटल रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
