उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन

उदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव

उदयपुर। उदयपुर नगर निगम के महापौर पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने लोक सूचना जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार महापौर पद अनारक्षित रखा गया है। चुनाव प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी और 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी गिर्वा अब्दुल साईकृष्ण, आईएएस की ओर से 15 सितंबर को जारी लोक सूचना के अनुसार महापौर पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र 16 सितंबर 2026 से नगर निगम उदयपुर के सभा कक्ष में प्रातः 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे के बीच उम्मीदवार या उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच

नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 17 सितंबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर निगम उदयपुर के सभा कक्ष में की जाएगी। वहीं, चुनाव मैदान से नाम वापस लेने के इच्छुक प्रत्याशी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे से पहले अपना नाम वापस ले सकेंगे।

21 सितंबर को मतदान

यदि महापौर पद के लिए चुनाव की स्थिति बनती है तो 21 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान नगर निगम उदयपुर के सभा कक्ष में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में होगा।

निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही नगर निगम में महापौर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की नजर अब संभावित उम्मीदवारों और पार्षदों के समर्थन समीकरण पर रहेगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

About Author

Leave a Reply