Photo and report : kamal kumawat

उदयपुर। उदयपुर में जोगी तालाब के पास एक सरकारी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के प्रोग्राम के दौरान लोहे का पोल उखड़ कर गिरने से दो छात्राओं की मौत, तीन गंभीर घायल हो गई। इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाली बच्चियों के नाम नारायणी व राधा है।
दरअसल यह हादसा तब हुआ जब स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम हो रहा था। गिर्वा पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगी तालाब में बुधवार को दोपहर सवा बारह बजे यह घटना हुई।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स स्कूल के बरामदे में बैठे हुए थे, इस दौरान स्कूल की छत पर ध्वजारोहण के लिए लगा लोहे का पोल सीमेंट के ब्लॉक सहित उखड़ कर छात्राओं पर आ गिरा। अचानक हुए इस हादसे से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

एक छात्रा 7वीं, दूसरी 8वीं में पढ़ती थी
घायल छात्राओं को नजदीकी गीतांजलि हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नारायणी (17) और राधा (12) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल छात्रा वंदना, बसंती (16) और केसर (13) का इलाज चल रहा है। नारायणी 7वीं और राधा 8वीं क्लास में पढ़ती थी।
सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा के गजेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर व अस्पताल पहुंचे। मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए पिलर पर रस्सी बांधी गई थी। पिलर वजन नहीं सह पाया और उखड़ कर नीचे छात्राओं पर गिर गया।
गिर्वा डीएसपी रजत विश्नोई ने बताया कि बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान ईंटों का 2 फीट ऊंचा पिलर छत से पोल समेत बच्चों पर गिर गया।
बच्चों की जुबानी, पूरी कहानी : कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने कहा कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू हो चुकी थी। कुछ बच्चे मटकी फोड़ने का प्रयास करने लगे तो कुछ पोर्च में बैठकर कार्यक्रम को देख रहे थे। इस दौरान कुछ पत्थर गिरे। कुछ बच्चे भागे, कुछ समझ पाते इससे पहले ही ईंटों का पिलर पोल समेत आकर उन पर गिर गया। कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल हो गया।
About Author
You may also like
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
‘मन्नत’ रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; अतिरिक्त मंजिल निर्माण के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘हम किसी के स्टार होने से प्रभावित नहीं’
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
