अलवर/जयपुर। पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आयेगी और फिर से विकास होगा।

रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि संकट के समय भगवान हर स्तर पर भक्तों की मदद करते है।जैसे भगवान श्री कृष्ण ने सेन महाराज का रूप धारण कर उनकी की। भगवान कि भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती।भगवान के घर देर हो पर अंधेर नहीं होती।

श्रीमती राजे अलवर ज़िले की बलदेवगढ़ पंचायत के बरवा डूँगरी गाँव स्थित नारायणी माता मंदिर में सेन समाज द्वारा आयोजित पदयात्रा समापन समारोह में बोल रही थी।कार्यक्रम में अलवर विधायक संजय शर्मा भी उपस्थित थे।जयपुर से अलवर जाते समय श्रीमती राजे का जगह-जगह स्वागत हुआ।

उन्होंने कहा कि भगवान इंसान बनाता है,लेकिन उसे सुंदर इंसान सेन समाज ही बनाता है।
पूर्व सीएम ने कहा कि धर्म आधारित व्यक्ति के जीवन में संघर्ष रहता है,पर जीत उसी की होती है।क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलता है।सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मानता है।सेन महाराज में ऐसे ही गुण थे।
श्रीमती राजे ने कहा कि ऐसे सैन महाराज की ज्योति लेकर हज़ारों भक्त जन पदयात्रा करते हुए यहाँ पहुँचे है।इस पद यात्रा में राजस्थान से ही नहीं आस-पास के प्रदेशों से भी लोग आये हैं।मध्यप्रदेश,गुजरात,यूपी, उत्तराखंड,हिमाचल,जम्मू कश्मीर जैसे प्रांतों से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं।
About Author
You may also like
-
ट्रंप का ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम संबोधन : ईरान में काम खत्म करने के करीब अमेरिका, वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच युद्ध को ठहराया जायज
-
श्रीराम स्कूल आयड़ की मेधावी छात्रा गिरजा सुथार की स्वर्णिम सफलता : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया सम्मानित
-
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अधिकारियों के तबादले…गौरव अग्रवाल उदयपुर के नए कलेक्टर, नमित मेहता होंगे आबकारी आयुक्त
-
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का महा-फैसला : नाबालिगों पर ‘कन्वर्जन थेरेपी’ की पाबंदी खत्म, ईसाई थेरेपिस्ट की जीत और 20 राज्यों में मचेगा बवाल
-
शिक्षा के शिखर पर गिरजा : 12वीं कला वर्ग में 98.2% अंक हासिल कर उदयपुर संभाग में किया टॉप, श्री राम स्कूल में जश्न