उदयपुर/जयपुर। कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने ED की कार्रवाई के बाद कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए किरोड़ीलाल मीना ने गलत आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा-मैं किरोड़ीलाल पर मानहानि का की करूंगा।

उधर, ईडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है-वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा, 2022 पेपर लीक मामले में दिनेश खोड़निया, अशोक कुमार जैन, प्रेरणा चौधरी, सुरेश ढाका और अन्य के 07 आवासीय परिसरों पर 13.10.2023 को पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, विभिन्न संपत्तियों के बिक्री कार्यों की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 24 लाख रुपये बरामद और जब्त किए हैं।
बहरहाल खोड़निया ने खुद को निर्दोष और साफ बताते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई की गई है। बाबूलाल कटारा की नियुक्ति में मेरी या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य की भूमिका नहीं है। ED को भी जांच में कोई सबूत नहीं मिले हैं।
खोड़निया ने किरोड़ीलाल पर ब्लैकमेल करने और डराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि कई मीना अफसरों ने उन्हें बताया है कि वे किरोड़ीलाल से परेशान हैं।
About Author
You may also like
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
जब ज़िन्दगी से हारकर मौत की आगोश में कूद पड़ा इंसान, तब फ़रिश्ता बनकर पानी में उतरा जवान; गणगौर घाट पर थमी मौत की आहट
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र : जीएसटी में 7 बड़े सुधारों की मांग
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का बद्दी में शैक्षणिक भ्रमण : 70 विद्यार्थियों ने यूनिकेम और जाइडस में दवा निर्माण की आधुनिक तकनीक को समझा
