अहमदाबाद। वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को आठवीं बार हरा दिया। एक मायूसी भरे मैच में भारत ने पाक को 7 विकेट से शिकस्त दी। भारत के बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

पहले टॉस हारी और फिर मैच। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 191 रन बनाकर ढेर हो गई। पूरी बल्लेबाजी में कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि पाक की टीम मैच जीतने के मैदान में उतरी है। जितना निराश बल्लेबाजों ने किया, उतना ही गेंदबाजों ने।
दूसरी तरफ भारत के गेंदबाज और बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल k प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने अपनी बॉलिंग में वैरिएशन की कोशिश की। रोहित शर्मा ने आक्रामक पारी खेलकर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया।
पाकिस्तान के मायूस क्रिकेट से कॉमेंटेटर इतने बोर हो चुके थे कि वे अपने जमाने के वर्ल्डकप मैचों के किस्से सुनाते रहे।
दर्शक दीर्घा में विराट की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा समेत अन्य क्रिकेटरों की पत्नियां भी मौजूद थीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उनके पुत्र और bcci के सचिव जय शाह भी थे।
सचिन तेंदुलकर ने भी मैच देखा, लेकिन उनके और पाक खिलाड़ी शोएब अख्तर के बीच सोशल मीडिया पर कॉमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल शोएब ने सचिन को आउट करने की तस्वीर पोस्ट कर पाकिस्तान की टीम को सलाह दी थी कि ठंड रखना। मैच के बाद सचिन ने चुटकी लेते हुए शोएब को जवाब दिया कि आपकी सलाह मानने से आपकी टीम को नुकसान हो गया। उन्होंने मैच में पूरी तरह ठंड रखी।
About Author
You may also like
हुनर और कला का अनूठा समागम : तुलसी निकेतन स्कूल में ‘द मॉरल शॉपी’ की एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी 5 जुलाई को
मेवाड़ की अनूठी सांस्कृतिक विरासत के मुरीद हुए विदेशी मेहमान: डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने किया मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का भव्य स्वागत
कैलिफोर्निया के कोंडोर पक्षियों के संरक्षण में बड़ी सफलता: नई रिसर्च ने ढूँढा ‘गुप्त दुश्मन’ और बचाने की राह हुई आसान
टेक्सास में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म का प्रकोप: जानिए कैसे मजबूत रणनीति और त्वरित इलाज से दी जा रही है इसे मात
दक्षिणी राजस्थान के लिए बड़ी सौगात : गीतांजली हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एडवांस्ड कैथ लैब का शानदार शुभारंभ
