उदयपुर/जयपुर। कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने ED की कार्रवाई के बाद कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए किरोड़ीलाल मीना ने गलत आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा-मैं किरोड़ीलाल पर मानहानि का की करूंगा।

उधर, ईडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है-वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा, 2022 पेपर लीक मामले में दिनेश खोड़निया, अशोक कुमार जैन, प्रेरणा चौधरी, सुरेश ढाका और अन्य के 07 आवासीय परिसरों पर 13.10.2023 को पीएमएलए, 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, विभिन्न संपत्तियों के बिक्री कार्यों की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 24 लाख रुपये बरामद और जब्त किए हैं।
बहरहाल खोड़निया ने खुद को निर्दोष और साफ बताते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई की गई है। बाबूलाल कटारा की नियुक्ति में मेरी या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य की भूमिका नहीं है। ED को भी जांच में कोई सबूत नहीं मिले हैं।
खोड़निया ने किरोड़ीलाल पर ब्लैकमेल करने और डराने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि कई मीना अफसरों ने उन्हें बताया है कि वे किरोड़ीलाल से परेशान हैं।
About Author
You may also like
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
