जयपुर। कांग्रेस की नेता और पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए है।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है। इनके अलावा हरी सिंह सहारण ,केसर सिंह शेखावत ,भीम सिंह बीका ,विष्णु प्रताप ,रवि जिंदल ,चंद्रशेखर वेद ,सावरमल महरिया ,जयपाल सिंह ,धर्मेंद्र सिंह ,नन्दलाल पुनिया ,सोमेंद्र चौहान भी भाजपा में शामिल हो गए है।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा-चंद्र शेखर बैद का मैं भाजपा में स्वागत करता हूं। चंद्रशेखर विधायक रहे हैं। नंदलाल पूनिया भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, ये भी कई बार विधायक रहे हैं।
ज्योति खंडेलवाल जयपुर से महापौर रही हैं, वो भी आज भाजपा में शामिल हो रही हैं…जिन लोगों(कांग्रेस) ने कल कुछ गारंटियां और दी हैं, राजस्थान की जनता उनसे पूछ रही है कि किसानों के कर्ज़ माफी की गारंटी का क्या हुआ..महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी का क्या हुआ…राजस्थान के विकास की गारंटी का क्या हुआ।
About Author
You may also like
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के लेंस से हरियाली अमावस के रंग: फतहसागर की पाल पर बिखरी लोक-संस्कृति, देखिए कैमरे में कैद खूबसूरत नजारे
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
