जयपुर। पुलिस उप निरीक्षक संयुक्त भर्ती परीक्षा में अस्थाई रूप से चयन किए गए 92 अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर 2023 तक अपने समस्त मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए पुलिस मुख्यालय में जमा कराने होंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा अलग से कोई पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक श्री सचिन मित्तल ने बताया कि इस परीक्षा में अस्थाई रूप से चयन सूची पर लिये गये 92 अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए 18 दिसंबर 2023 तक जमा कराने का प्रोग्राम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
श्री मित्तल ने बताया कि सशर्त रूप से प्रोविजनल अभ्यर्थियों को उनके नाम के सम्मुख अंकितानुसार दस्तावेज जमा कराने है। साथ ही अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेज, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, सन्तान संबंधी घोषणा पत्र तथा राज्य एवं केंद्र में कार्यरत कर्मियों को विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रति तथा तीन प्रतियो में अटेस्टेशन फॉर्म की पूर्ति एवं प्रमाणित कर निर्धारित तिथि को पुलिस मुख्यालय के कमरा नंबर 820 में जमा करना है।
About Author
You may also like
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
