डीजीपी ने रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां के लिए राज्य व्यय अनुवीक्षण दल की प्रशंसा की

जयपुर। महानिदेशक पुलिस श्री उमेश मिश्रा ने हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के दौरान व्यय निगरानी तथा धनबल के दुरुपयोग को रोकने व निगरानी के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त राज्य व्यय अनुवीक्षण दल द्वारा की गई शानदार मॉनिटरिंग एवं रिकॉर्ड उपलब्धियां के लिए आईजी विकास कुमार समेत पूरे दल की भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में इसी प्रकार के कार्य करते रहने को प्रेरित किया।


पुलिस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक सादे समारोह में आईजी विकास कुमार और उनकी टीम द्वारा चुनाव के दौरान सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करते हुए सेल की उपलब्धियों के उपलक्ष में डीजीपी श्री मिश्रा, डीजी लॉ एण्ड ऑर्डर श्री राजीव शर्मा एवं एडीजी आर्म्ड बटालियन श्री विशाल बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट किये।


उल्लेखनीय है कि निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव के दौरान व्यय निगरानी तथा धनबल के दुरुपयोग को रोकने व निगरानी के लिए आईजी आर्म्ड बटालियन विकास कुमार को नोडल अधिकारी तथा सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। आईजी कुमार के नेतृत्व में आरएसी रेंज कार्यालय में 4 अगस्त को स्टॉर्म क्लब व्यय अनुवीक्षण चुनाव सेल का गठन किया गया।


इस सेल द्वारा चुनाव के दौरान व्यय निगरानी तथा धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के नवाचार किए गए। जिसमें विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन यथा मदिराधर, मोनाको, जैकपोट, नकास्सी, विक्ट्रेर शॉट 72, ब्लडमून चलाए गए।


इस दल की शानदार मॉनिटरिंग और नवाचार की वजह से इस चुनाव के दौरान राज्य में कुल 436 करोड़ की जब्ती की गई जबकि गत विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कुल 69 करोड़ की जब्ती की गई थी।

(Visited 16 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply