उदयपुर। ग़ुलाब बाग स्तिथ दरगाह हज़रत शाह सय्यद अब्दुल शकूर साबिर अली चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह ( इमली वाले बाबा ) का सालाना 290 वा उर्स मुबारक में आज पेश होगा संदल। दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद रफ़ीक शाह ” बहादुर” ने बताया कि सोमवार को बाद नमाज जोहर के करीब 3.30 बजे खांजीपीर के खड़क जी के चौक से आकिब हुसैन के नेतृत्व में चादर शरीफ का जुलूस रवाना होकर दरगाह शरीफ पहुचा और चादर शरीफ पेश कर दुआए मांगी गई।
इंशा की नमाज के बाद आस्ताने आलिया पर महफिले शमा का प्रोग्राम हुआ। जिसमें दरगाह के पगड़ीबन्ध कव्वाल नजीर आसिफ नियाजी और उनके हमनवा द्वारा सूफ़ियाना कलाम पेश किए “साबीर रुठ ना जाना ,वरना हम तो मर जायेंगे” तेरा नाम ख़्वाजा मोइनुद्दीन है”। और भी कई सूफ़ियाना कलाम पेश किए।
मंगलवार 12 /12/2023 को फ़ारुखे आज़म नगर और अंजुमन चौक से चादर शरीफ का जुलूस आएगा जो गुलाब बाग की शेर वाली फाटक से शुरू होकर दरगाह पर पहुँच कर चादर शरीफ पेश कर दुआ मांगी जाएगी। आज रात्रि को बाबा साहब के मजार पर ग़ुस्ल और संदल पेश किया जाएगा।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
हिन्दुस्तान जिंक समर्थित घाटावाली माताजी FPC का टर्नओवर 3.03 करोड़ रुपए, ताज ग्रुप से गौअम का B2B टाई-अप
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
