
उदयपुर। शहर में चातुर्मास उपरांत विहार करते राष्ट्र संत चंद्रप्रभ ने सोमवार को सुखेर पहुंच कर प्रस्तर शिल्पांगन ‘शिवम्’ का दौरा किया और यहां पर प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी द्वारा तैयार की जा रही प्रस्तर कलाकृतियों का अवलोकन कर प्रशंसा की। राष्ट्र संत चंद्रप्रभ ने शिल्प कृतियों के अवलोकन दौरान कहा कि कलाकार पाषाणों में प्राण फूंकने का कार्य कर रहे हैं जो सराहनीय है।
राष्ट्र संत चंद्रप्रभ को इस दौरान शिल्पकार हेमंत जोशी ने एक-एक कर यहां संग्रहित की गई सभी कलाकृतियों और उनके आकार-प्रकार के पीछे छिपी कहानियों को उजागर किया। राष्ट्र संत चंद्रप्रभ ने कहा कि उनकी कलाकृतियों में मॉडर्न आर्ट का प्रभुत्व है जो कि अमूर्त को मूर्त रूप देने का प्रयास है।

उन्होंने इससे पूर्व राष्ट्र संत ललितप्रभ व उनके द्वारा किए गए इसी शिल्पांगन के दौरे में संबोधि धाम के लिए तैयार करवाई गई एक शिल्पकृति को भी देखा और इसके कला सौंदर्य की तारीफ की। इसे जल्द से जल्द संबोधि धाम तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कहा।
मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत, सचिव नीरज शर्मा, पीयूष सुखवाल, डॉ. चित्रसेन सुनील भट्ट, कपिल पालीवाल आदि मौजूद थे।
About Author
You may also like
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे
