उदयपुर : बागोर की हवेली में मॉडर्न आर्ट की पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अधीन बागोर की हवेली स्थित कला दीर्घा में गुजरात के सीनियर आर्टिस्ट चित्रम राजुल के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस चित्र प्रदर्शनी में राजुल के मॉडर्न आर्ट की पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया है।  


गुजरात राज्य ललित कला अकादमी के सौजन्य से आयोजित इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा व प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए चित्रकार के कला कौशल की सराहना की।

चित्रकार ने इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित पेंटिंग्स की विषयवस्तु के बारे में जानकारी प्रदान कर अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। राजूल ने बताया कि गुजरात में फाइन आर्ट के प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने मॉडर्न आर्ट पर हाथ आजमाया है और वे लगातार विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं।

अब तक देश-विदेशों में उनकी कई प्रदर्शनियों का आयोजन हो चुका है और उनके बहुत से चित्रों ने पुरस्कार भी जीते हैं। आगामी दिनों में वे कई अन्य देशों में भी प्रदर्शनी आयोजित करने जा रहे हैं।


इस मौके पर कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया, कला व संस्कृति प्रेमी नित्या सिंघल, गजल-गीतकार कपिल पालीवाल, चित्रकार डॉ. चित्रसेन, सुनील भट्ट, विनय दवे, नीलोफर मुनीर सहित शहर के कई युवा कलाकारों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और चित्रकार के कला कौशल की तारीफ की।

(Visited 44 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply