जयपुर। पुलिस दूरसंचार में विज्ञापित कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक माप तोल एवं दक्षता परीक्षा 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चित्रकूट वैशाली नगर जयपुर स्थित श्री प्रताप यादव स्टेडियम में प्रातः 6:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक प्रथम पुलिस दूरसंचार जयपुर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2022 में सफल अभ्यर्थियों में से पुलिस दूरसंचार के विज्ञापित कांस्टेबल के पदों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग की वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड की गई है।
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जायेगे। अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 10 (1) में वर्णितानुसार शारीरिक रूप से योग्य होने का राजकीय चिकित्सक से जारी किया हुआ प्रमाण पत्र एवं मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान और गणित/ कंप्यूटर के साथ विज्ञान में सीनियर सेकेंडरी या 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की छाया प्रति लानी है।
इसके अतिरिक्त विशेष योग्यता हेतु एनसीसी, होमगार्ड, पुलिस से संबंधित विषयों में डिप्लोमा/उपाधि प्राप्त हो तो आदि का मूल प्रमाण पत्र लाया जाना आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने के उपरांत ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालन करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर स्टेडियम में उपस्थिति दें।
————–
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
