
अंबाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब ट्रक ड्राइवरों के मुद्दों को उठाया है। वे अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में गए और इस दरम्यां उन्होंने ड्राइवरों से उनकी प्रॉब्लम्स पर बातचीत की। दरअसल वे सोमवार को दिल्ली से शिमला के लिए कार से रवाना हुए थे। इस बीच वे अंबाला से चंडीगढ़ के बीच ट्रक में सवार हो गए। रास्ते में उन्होंने कई ट्रक ड्राइवरों से उनकी समस्याओं पर बातचीत की।
राहुल गांधी ने सुबह साढ़े पांच बजे ट्रक को रुकवाया, इससे पहले उन्होंने अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बात की। गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। उनके सफर का एक वीडियो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
कांग्रेस ने कहा- राहुल ने ट्रक ड्राइवर्स की ‘मन की बात’ सुनीं
कांग्रेस पार्टी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि भारत की सड़कों पर 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इन सभी लोगों की अपनी समस्याएं हैं। इन सबकी ‘मन की बात’ सुनने का काम राहुल ने किया है। राहुल ने ड्राइवरों से उनके परिवार के बारे में, रास्ते में आने वाली तकलीफों को साझा किया।
सुप्रिया ने लिखा-राहुल के साथ देश चल पड़ा
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर राहुल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से , डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं, राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।’ ‘ उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है, कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : HZDA 5 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, ग्राहकों का भरोसा और उत्पाद की गुणवत्ता होगी मजबूत
शिक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक का दबदबा : 30वें भामाशाह सम्मान समारोह में मिले 6 पुरस्कार, प्रदेश के शैक्षिक विकास के लिए करेंगे 36 करोड़ का नया निवेश
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
