जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एलर्जी एंड अस्थमा सम्मेलन इकाइकोन -2023 में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल लुहाडिया को पैनल डिस्कशन के लिए उदयपुर से चुना गया । उन्होंने फेफड़ों की आई.एल.डी. नामक बिमारी हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस पर अपना अनुभव साझा किया एवं भारत के अन्य राज्यों से पधारे हुए विशेषज्ञों के साथ बीमारी पर चर्चा की । डॉ.लुहाडिया ने बताया कि हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस बिमारी का निदान एवं इलाज अगर जल्दी नहीं किया जाए तो ये बिमारी बढ़ सकती है एवं फेफड़ों मे परमानेंट फ़ाइब्रोसिस भी हो सकता है जिसमें मरीज़ के खांसी , सांस के लक्षण बढ़ सकते हैं एवं आगे चलकर शरीर मे ऑक्सीजन की कमी भी हो सकती है । उन्होंने यह भी बताया कि घर मे सिलन, फंगस या कबूतरों के संपर्क मे लंबे समय तक रहने वाले लोगों के अंदर यह बीमारी हो सकती है एवं गंभीर लक्षण भी आ सकते हैं । सम्मेलन मे ही डॉ.लुहाडिया ने एडवांसेस इन एलर्जी एंड अस्थमा सेशन की अध्ययक्षता भी की ।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम 272 भूखंड घोटाला : जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी के आरोपी राजेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
दौसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 तीर्थयात्रियों की मौत, 21 घायल
झीलें सिर्फ जलस्रोत नहीं, हमारी जीवित विरासत हैं : उदयपुर की झीलों पर संकट को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, लिया स्वतः संज्ञान
झूठे आरोपों की आग में झुलसती बेगुनाही : उदयपुर में न्याय के मंदिर ने सिखाया सबक, बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली 4 महिलाओं को मिली सजा
उदयपुर में विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग: भारतीय विमानन क्षेत्र में स्वदेशी ‘गगन’ (GAGAN) प्रणाली का सफल एवं आधिकारिक प्रयोग
