जयपुर। पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने विदेश से आयातित महंगे कोल में मिलावट कर चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। जोधपुर ग्रामीण जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गौदाम में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मार दो ट्रक ट्रेलर व एक बिना नंबरी मिक्सिंग लोडर ट्रैक्टर के साथ हजारों किलो ग्राम मिलावटी कोयला व सील मशीन जप्त की। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ श्री दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय चौहान पुत्र ठाकुर सिंह गुर्जर (23), विक्रम गुर्जर पुत्र हरिराम एवं बिहारी लाल गुर्जर पुत्र लक्ष्मीनारायण (42) कोटपूतली के रहने वाले है। इनमें संजय चौहान और बिहारी लाल जप्त ट्रक के चालक एवं विक्रम गुर्जर संजय चौहान का खलासी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 105 टन 810 किलो (दोनों टैंकर सहित वजन) जप्त किया है।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी आशाराम चौधरी के सुपरविजन तथा इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह,राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम को आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था। टीम के हेड कांस्टेबल राकेश जाखड़ को बिलाड़ा थाना क्षेत्र के बरना गांव में स्थित एक गोदाम में विदेशों से आयातित महंगे कोयले में घटिया बुरादानुमा कोयला मिक्सिंग कर उच्च क्वालिटी का कोयला चोरी करने की सूचना मिली थी।
श्री एमएन ने बताया कि टीम ने सूचना को विकसित कर शनिवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गोदाम में छापा मारा। पुलिस टीम को देख कुछ लोग अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गए।। मौके पर खड़े दो टैंकर के चालक संजय चौहान व बिहारी लाल व एक खलासी विक्रम को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कोयला गुजरात के गुरगांव व मोरबी से लाना बताया। मौके पर फावड़े, लोडर ट्रैक्टर व सील लगाने की मशीन भी मिली। विदेश से आयातित कोयला गुजरात पोर्ट पर उतरने के बाद ट्रकों से राजस्थान व अन्य राज्यों में जाता है। आरोपी ऐसे गोदाम में ट्रक से महंगा कोयला उतार निम्न क्वालिटी का कोयला मिक्सिंग कर देते हैं और फिर दोबारा ट्रैकों में भर सील मशीन से सील लगा कोयला चोरी कर लेते है।
एडीजी श्री एमएन ने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार की विशेष भूमिका एवं हेड कांस्टेबल महेश कुमार व रविंद्र सिंह का तकनीकी सहयोग वही इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कुशल नेतृत्व रहा। स्थानीय टीम में एसएचओ बिलाड़ा भंवरलाल मय टीम के शामिल थे।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
