उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल को महाराणा प्रताप की युद्ध स्थली हल्दीघाटी की महान माटी व पुष्पगुच्छ भेंट किया और मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया। लक्ष्यराज सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई।
इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र के सलाहकार डॉ. लक्ष्यराज और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आदि के बीच पिछले 8 माह में शिष्टाचार भेंट हो चुकी है।
About Author
You may also like
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
B2B मार्केट में हिंदुस्तान जिंक का बड़ा दांव: HZAPL को मिले 3 अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेशन, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मिलेगी बढ़त
गुलाबबाग में सुखिया सोमवार के मेले बंद, प्रशासनिक तानाशाही का शिकार हुई उदयपुर की बरसों पुरानी परंपरा, जनता में आक्रोश
