
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राजस्थान सरकार के बीकानेर हाउस परिसर में मंगलवार को शहीद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रमुख आवासीय आयुक्त आलोक द्वारा राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के साथ किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर हाउस में स्थित राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में रामधुनी और गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश सहित परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
About Author
You may also like
जयपुर का सबसे भयानक अग्निकांड: 4 अवैध फैक्ट्रियों का मालिक फिरोज बना 8 मौतों का गुनहगार
जयपुर के खो नागोरियान में बड़ा हादसा: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, कई झुलसे
जयपुर में कड़े पहरे के बीच चला जेडीए का बुलडोज़र, मंदिर-मस्जिद समेत 125 अवैध निर्माण ध्वस्त
भ्रष्टाचार की बीज और उगाही का खेल… क्या राजस्थान में जांच के नाम पर चल रही है सरकारी डकैती?
ड्रग माफिया की अवैध संपत्तियों पर करें प्रहार, नशे के नेटवर्क को जड़ से करें ध्वस्त : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
