उदयपुर । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित “भरतनाट्यम” कार्यशाला का गुरूवार को शिल्पग्राम में शुभारम्भ हुआ। विशेषज्ञ श्रीमती पूजा नाथावत के निर्देशन में शहर के जिज्ञासु भरतनाट्यम की विधा को सीख रहे हैं l आज सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चली इस कार्यशाला में भरतनाट्यम शैली के नमस्कारम , दुर्गा स्तुति, सम्म्युथा हस्त श्लोका और असम्म्युथा हस्त श्लोका का प्रशिक्षण दिया और तट अडवू, परवल अडवू एवं देवता हस्त की जानकारी दी गई । इस कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। केंद्र की ओर से प्रतिभागियों का स्वागत किया । प्रभारी हेमंत मेहता ने केंद्र के इस नवाचार का परिचय दिया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह गहलोत, चन्द्रशेखर सुखवाल, सुनिल निमावत, पूजा सैनी, सुनिल टांक, विवेक पारेख, प्रभुलाल, नारायणलाल आदि उपस्थित थे। मंच संचालन दुर्गेश चंदवानी ने किया ।
About Author
You may also like
जब श्रद्धांजलि शब्दों से आगे बढ़कर बनेगी किसी की जिंदगी… प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर होगा महा रक्तदान शिविर
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
