–अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश – कार्यवाही रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में भी भेजने के दिए निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को भरतपुर के ट्रैफिक चौराहे पर स्थित मुख्यमंत्री जनसुनवाई केन्द्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने जनसुनवाई केंद्र परिसर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसुनवाई केन्द्र में विशेषाधिकारी लगाकर कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ सुना –
मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई केन्द्र पर आमजन के अभाव-अभियोग सुने। उन्होंने आमजन की एक-एक परिवेदना को संवेदनशीलता के साथ सुनकर अधिकारियों को इन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त परिवेदनाओं पर कार्यवाही रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय नियमित रूप से भिजवाने के भी निर्देश दिए।
राजीविका एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए-
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जनसुनवाई के बाद भरतपुर व डीग जिले में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 600 स्वयं सहायता समूहों को 9 करोड़ रुपए की ऋण राशि के चैक वितरित किए। इससे 7200 महिलाओं के परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को भी ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए।
इस दौरान गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक श्री शैलेश सिंह, संभागीय आयुक्त श्री सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल प्रकाश, भरतपुर जिला कलक्टर श्री लोकबंधु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
