क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के खानुजई इलाके में एक उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर जबरदस्त विस्फोट हुआ। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए।
फिलहाल विस्फोट के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वेटा में लेवी फोर्स के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि विस्फोट बलूचिस्तान विधानसभा की सीट पीबी-47 पिशिन से निर्दलीय उम्मीदवार इसफंदियार काकर के चुनाव कार्यालय के बाहर हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के वक्त बड़ी संख्या में लोग चुनाव कार्यालय के बाहर मौजूद थे।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेवीज़ फ़ोर्स के अधिकारियों ने विस्फोट की तीव्रता के कारण और अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
खानुजई बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
हालांकि पिशिन जिले के कुछ अन्य इलाकों में भी बम विस्फोट की घटनाएं हुई हैं, लेकिन खानुजई इलाके में यह अपनी तरह की पहली घटना है।
About Author
You may also like
-
ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक
-
ईरान युद्ध अपडेट : ट्रंप का ‘युद्ध समाप्ति’ का दावा; होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी जारी
-
आज रात में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में क्या हो रहा है…क्या अब समुद्र में होगी जंग…यहां पढ़िए
-
हिंदुस्तान जिंक राजस्थान में पोटाश ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित, भारत की उर्वरक सुरक्षा होगी मजबूत
-
मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं : मांगीलाल जोशी